बड़गांव: सोशल मीडिया पर उदयपुर की छवि धूमिल करने के प्रयास में भूपालपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र से 2 युवकों को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर शहर की छवि धूमिल करने के मामले में भूपालपुरा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। शक्तिनगर स्थित निजी संस्था के युवकों ने उदयपुर को अपराधग्रस्त शहर बताकर प्रचार किया था। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को सख्त चेतावनी देकर पाबंद किया।