बड़गांव: सिख कॉलोनी स्थित वाइन शॉप के संचालक को नगर निगम ने दिया अंतिम नोटिस
उदयपुर के सिख कॉलोनी में गुरुद्वारे के पास शराब दुकान खुलने पर स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। बिना स्वीकृति संचालन पर नगर निगम ने 18 अप्रैल को नोटिस जारी कर तीन दिन में दस्तावेज मांगे। तय समयावधि बीतने पर मंगलवार को अंतिम नोटिस देते हुए दस्तावेज न देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।