बड़गांव: पहलगाम हमले के बाद उदयपुर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ रेलवे और बस स्टैंड पर की गई चेकिंग
पहलगाम हमले के बाद उदयपुर में हाई अलर्ट। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उदयपुर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। मंगलवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो और सीआईडी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर बम व डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की। पार्किंग में वर्षों से खड़ी गाड़ियों पर आपत्ति जताते हुए मालिकों का पता लगाने के निर्देश दिए।