बड़गांव: उदयपुर: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत आदिवासी बालिकाओं को दी जा रही निशुल्क कोचिंग
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत टीएसपी क्षेत्र की 100 जनजाति बालिकाओं को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान ने फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के साथ अनुबंध किया है। टीएडी आयुक्त शक्तिसिंह और टीआरआई निदेशक ओ.पी. जैन की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।