बड़गांव: चित्तौड़ दुर्ग पर 27 मई को महाराजा शक्ति सिंह का जयंती समारोह होगा आयोजित, तैयारियों को लेकर की गई बैठक
चित्तौड़ दुर्ग स्थित बाण माता मंदिर परिसर में 27 मई 2025 को महाराज शक्तिसिंहजी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी बैठक वल्लभनगर के पूर्व विधायक महाराज रणधीर सिंह भींडर के मुख्य आतिथ्य और ठाकुर ऋतुराज सिंह ओछड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि समारोह इस वर्ष चित्तौड़ दुर्ग पर होगा।