नबीनगर: गुरदी गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुरदी गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी यशवंत सिंह है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया।