नबीनगर: जोगड़ी गांव के समीप अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव के समीप अज्ञात कार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार इस्लामपुर गांव निवासी मोहम्मद नेयाज घायल हो गए। इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में हुआ। जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।