नबीनगर: पिपरा गांव से मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से मारपीट मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उसी गांव निवासी अनिल भारती, सत्येंद्र भारती, अभिमन्यु भारती, कौशल भारती, राकेश भारती, मनजीत गिरी, गणेश भारती, रघुनाथ भारती और सुमन भारती शामिल है। थानाध्यक्ष ने रविवार की शाम 4 बजे जानकारी दी है। उक्त लोगों पर मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज थी