नबीनगर: माधे गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधे गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी परशुराम सिंह है। थानाध्यक्ष ने रविवार की शाम 5:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।