नबीनगर: महुअरी गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी ललन राम है। थानाध्यक्ष ने सोमवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।