नबीनगर: कंकेर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक बच्ची की मौत हुई
बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के कंकेर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंद दिया। जिसमें विजेंद्र पासवान के 12 वर्षीय पुत्री प्रेम कुमारी की मौत मौके पर हो गई। वहीं ममता देवी, रोहित कुमार एवं विजेंद्र पासवान घायल हो गए। घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की बतायी जा रही है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो