टीकमगढ़: कारी पारी गांव ने छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ की मारपीट, देहात थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज
टीकमगढ़ जिले के कारी पारी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम हरसेवक कुशवाहा निवासी कारी पारी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर था, इसी दौरान उसका छोटा भाई वहां आया आपसी बात को लेकर विवाद करने लगा। हरसेवक ने विरोध किया तो उसके छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी।