टीकमगढ़: पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 लोगों की मौत, पुलिस ने फरार चालक को किया गिरफ्तार
20 अप्रैल को पीजी कॉलेज के पास एक चार पहिया वाहन के द्वारा दो बाईकों को टक्कर मार दी गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और फरार आरोपी वाहन चालक अरविंद पाल को गिरफ्तार किया गया है।