शिवपुरी नगर: अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना, कलेक्टर को 51 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
शिवपुरी में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पूरे दिन धरना देने के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 51 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली और गृह भाड़ा भत्ते में वृद्धि शामिल है।