शिवपुरी नगर: पिपरसमा मंडी जाने वाली महिला पिपरसमा रोड पर बाइक से गिर गई, हाथ में फ्रैक्चर
हीरापुर के रहने वाले बाबू आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उसकी मां विमला आदिवासी उम्र 50 साल के साथ बाइक से बाजार से पिपरसमा मंडी में मजदूरी के लिए जा रहा था। तभी पिपरसमा रोड पर रास्ते में अचानक मां को चक्कर आ गए. जिसके कारण वह बाइक से नीचे गिर गई. जिसके कारण उनका हाथ फ्रेक्चर हो गया. जिनको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।