शिवपुरी नगर: ठाकुरबाबा मंदिर के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार शख़्स हुआ घायल, ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती
आज शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे स्कूटी क्रमांक MP33MD1393 अवध हॉस्पिटल तरफ से फिजिकल की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही बाइक की नम्बर प्लेट पर शेरा गुर्जर लिखी बाइक चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना फिजिकल थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर फिजिकल थाना पुलिस पहुंची।