शिवपुरी नगर: पिछोर थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बेटी के साथ महिला हुई लापता, ससुर ने एसपी से लगाई गुहार
पिछोर थाना क्षेत्र में रहने वाले बुर्जुग ने जानकारी देते हुए बताया की क़रीब 1 साल पहले उसका बेटा मजदूरी करने गया हुआ था। और उसकी बहू घर से 12 वर्षीय नातिन को लेकर कही भाग गई। वही उन्हे एक युवक पर शक है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे एसपी से करते हुए बहू और नातिन को ढूंढने की गुहार लगाई है।