शिवपुरी नगर: करैरा थाना क्षेत्र में सानी जा रही विवाहिता के साथ बलात्कार, दोस्त खड़ा होकर देखता रहा, एसपी से शिकायत
करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि 5 फरवरी 2025 की सुबह 5 बजे वह सानी करने के लिए बेड़ा पर जा रही थी। तभी संतोष सेन, विजय सेन ने उसे पकड़ लिया और विजय सेन ने उसके साथ बलात्कार किया, पास में उसका दोस्त संतोष सेन खड़ा रहा. जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।