रायबरेली: कुण्डवल ग्राम प्रधान पर ग्रामीण व्यक्ति ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम ऑफिस पहुंचकर की शिकायत और कार्रवाई की मांग की
Raebareli, Raebareli | Nov 12, 2026
डलमऊ तहसील क्षेत्र के,कुंडवल गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता,राम मनोहर ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर,शिकायत पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा,ग्राम विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।जिसको लेकर संबंधित तहसील में शिकायत की गई थी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,जिलाधिकारी से शिकायत कर,पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की हैं।