हज़ारीबाग: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हजारीबाग में भव्य समारोह, आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
हजारीबाग। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान की गरिमामयी प्रस्तुति दी।