प्रतापगढ़: देल्हूपुर बैरियर का एडिशनल एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
महाकुंभ 2025 की तैयारी में प्रशासन लगा हुआ है। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसके लिए प्रतापगढ़ पुलिस भी लगातार कार्यवाहियां कर रही है। शुक्रवार की रात 8:30 बजे एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपद की सीमा पर स्थित देल्हूपुर बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान उधर से गुजर रहे संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।