पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का फ्लैश लाइट प्रदर्शन, नोटिफिकेशन आने तक नहीं हटेंगे
गर्दनीबाग धरना स्थल पर सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थी नए NCL और EWS को लागू करने की मांग को लेकर धरना स्थल से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह सभी अभ्यर्थी सुबह से ही धरने पर बैठे हैं और अब हटने को तैयार नहीं हैं। सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे अभ्यर्थियों का कहना था कि रात के 1 बज जाए या फिर सुबह के 4 बज जाए,नोटिफिकेशन नहीं आएगा तो हम लोग नहीं हटेंगे।