पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार पर कुछ नहीं बोलना चाहिए, वे हमारे साथ गठबंधन में हैं: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी
सोमवार की शाम 4 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के सरकार के कामकाज पर कुछ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि वे हमारे साथ गठबंधन में है। मोदी जी से जाकर पूछिए।