पटना ग्रामीण: पटना: कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा, सीएम नीतीश कुमार अंतिम राजनीतिक यात्रा पर निकलने वाले हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसे लेकर सोमवार दोपहर 3:00 बजे कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने अंतिम राजनीतिक यात्रा पर निकलने वाले हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद के लिए सवा दो सौ करोड रुपए का बजट आवंटन किया गया है।