पटना ग्रामीण: पटना के एससी एसटी थाने में मसौढ़ी PHC प्रभारी डॉ. रामानुजम सिंह पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का मामला दर्ज
मसौढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रामानुजम सिंह पर मारपीट करने और जाति सूचक गाली देने का आरोप लगा है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान ने प्रभारी डॉक्टर, 4th ग्रेड स्टाफ और गार्ड समेत तीन लोगों पर सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे एससी एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है।