पटना ग्रामीण: CHO भर्ती परीक्षा रद्द, गड़बड़ी के मामले में 37 संदिग्ध हिरासत में: आर्थिक अपराध इकाई के DIG ने दी जानकारी
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानी CHO की परीक्षा रद्द कर दी है। रविवार को ली गई परीक्षा और आज सोमवार को होने वाली परीक्षा दोनों को रद्द कर दिया गया है। सोमवार की दोपहर 2 बजे पटना में आर्थिक अपराध इकाई के DIG ने PC कर बताया कि कल हुई परीक्षा के दौरान ऑनलाइन सेंटर पर गड़बड़ी पाई गई थी। इसको लेकर परीक्षा रद्द की गई है।