पटना ग्रामीण: सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के समर्थन में गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे प्रसिद्ध शिक्षक खान सर
गर्दनीबाग धरना स्थल पर सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पहुंचे। सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थी पुराने NCL और EWS के खिलाफ कई दिनों से लगातार गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे, इन अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पहुंचे। मौके पर खान सर ने कहा कि आपकी जीत हमारी जीत है।