निवास: नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: वन स्टॉप सेंटर द्वारा मुर्गा टोला जहरमऊ में जागरूकता कार्यक्रम
Niwas, Mandla | Apr 24, 2026 नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा एवं बाल विवाह रोकथाम के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे वन स्टॉप सेंटर द्वारा आंगनवाड़ी सह आरोग्य केंद्र मुर्गा टोला जहरमऊ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा चुनाव में प्राप्त होने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी गई।