जींद: सीआरएसयू के बाहर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, वीसी को सौंपा ज्ञापन
Jind, Jind | Feb 20, 2024 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के बाहर सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर आज मंगलवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया और वीसी को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान छात्र एकता संगठन के उपाध्यक्ष अभिषेक जुलाना ने की। वीसी ने छात्रों को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।