जींद: जींद समेत 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं 21 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक रहेगी बंद, सरकार ने जारी किए नए आदेश
Jind, Jind | Feb 20, 2024 किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, हिसार व फतेहाबाद समेत 7 जिलों में आगामी 21 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। यह नए आदेश आज मंगलवार की रात प्रदेश के गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जारी किए हैं। इन 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश सरकार ने आज तीसरी बार जारी किए हैं।