जींद: सीआरएसयू में चल रही टीचिंग स्टाफ की भर्तियों पर सरकार ने लगाई रोक
Jind, Jind | Feb 20, 2024 सीआरएसयू में चल रही टीचिंग स्टाफ की भर्तियों पर सरकार ने रोक लगा दी है। सीआरएसयू में 23 और 24 फरवरी को सहायक प्रोफेसर के पदों पर भारती को लेकर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से एक पत्र जारी हुआ है। जिसके बाद इंटरव्यू पोस्टपोन कर दिए गए।