उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास में जमीन में ईंट रखने पर महिला को पीटा गया, घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास में अपने जमीन में ईट रखने पर गांव के कुछ लोगों ने विधवा महिला जैतून खातून को लोहे के रड व लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। वहीं उसके गले में पहने बीस हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन लिया। घटना एक मई की सुबह की है। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया.