उचकागांव: उचकागांव प्रखंड के पंचायत सचिव हड़ताल पर, लोगों को हो रही परेशानी
उचकागांव प्रखंड के पंचायत सचिवों के शनिवार को भी पुरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से 14 पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। चार सचिवों पर चार-चार पंचायतों का प्रभार होने से पहले ही कार्य प्रभावित था। अब हड़ताल के कारण पंचायत भवनों पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसे कार्यों के लिए आने वाले लोग बैरंग लौट रहे हैं।