उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के कवहीं गांव में दीवाल तोड़ने से मना करने पर चार लोगों को पीटा
उचकागांव थाना क्षेत्र के कवहीं गांव में दीवार तोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिंकू कुमारी ने जब गांव के कुछ लोगों को दीवार तोड़ने से रोका, तो राजेश यादव, उनके पिता बली यादव, पत्नी माया देवी, मां उषा देवी और भाई कुंदन यादव ने रिंकू, उनके चाचा उपेंद्र चौधरी, दादा वीरेंद्र चौधरी सहित चार लोगों पर हमला कर दिया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ।