उचकागांव: उचकागाँव के बैरिया दुर्ग विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सामान चुराया
उचकागाँव के बैरिया दुर्ग विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय से पंखा, बल्ब, साउंड सिस्टम, गैस सिलेंडर और बर्तन चुरा लिए। स्कूल की प्रधान शिक्षिका सीता देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार शाम 5:15 बजे बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.