उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में 61 बोतल शराब और दो बाइक के साथ चार आरोपित गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपित के घर के सामने से दो अलग-अलग झोले व दो बाइक के सीट कवर के नीचे छुपा कर रखें 53 बोतल देसी और आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।इस दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया।