मेरठ: थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीच सड़क पर बदमाश की जमकर पिटाई, महिला का मोबाइल लूटकर भाग रहा था, भीड़ और महिला ने दबोचा
Meerut, Meerut | Oct 23, 2024 बुधवार करीब 4:00 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र के सोतीगंज बाजार में एक महिला शॉपिंग करने पहुंची थी,इसी दौरान एक बदमाश ने पैदल जा रही महिला से मोबाइल लूट लिया।इसके बाद महिला बदमाश के पीछे दौड़ पड़ी,महिला को दौड़ता देख भीड़ ने बदमाश को मौके से पकड़ लिया, इसके बाद भीड़ और महिला ने बदमाश की बीच सड़क पर ही जमकर पिटाई की,उसके बाद बदमाश को पुलिस को सौंप दिया।