मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल
Meerut, Meerut | Oct 23, 2024 देर रात करीब एक बजे लोहियानगर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लोहियानगर क्षेत्र की फातिमा गार्डन कॉलोनी में स्थित एक मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।पुलिस ने मौके से कई बने और अधबने हथियार के अलावा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।इस दौरान फैक्ट्री संचालक बदमाश मौके से भाग से गया।जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई।