मेरठ: मेडिकल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को पकड़ा, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद, 5 से 10 में बेचते थे वाहन
Meerut, Meerut | Oct 23, 2024 बुधवार 2 बजे एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। एसपी सिटी ने बताया की,दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम मोनू उर्फ ज़ैद और सुभान है। यह दोनों मेरठ दिल्ली गाजियाबाद सहित दूसरे जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।दोनों वाहन चोरों से पांच बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की गई है।