मेरठ: जानी क्षेत्र में छत पर बैठी किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर किशोरी की पिटाई कर छत से फेंका, हुई घायल
Meerut, Meerut | Oct 23, 2024 बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे 15 वर्षीय किशोरी एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि, पड़ोस को युवक ने उसके साथ छत पर पहुंच कर छेड़छाड़ की थी।जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर उसको छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह घायल हो गई। आरोप है की,शिकायत के बाद भी थाने में सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित किशोरी ने अब एसएससी को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।