तुरकौलिया: पुलिस ने तुरकौलिया से अपहृत नाबालिग लड़की के साथ अपहरणकर्ता को पटना से किया गिरफ्तार
तुरकौलिया से अपहृत नाबालिग लड़कीक साथ अपहरणकर्ता को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि अपहरणकर्ता पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के केवड़ा निवासी रामाशीष कुमार का पुत्र राहुल कुमार है। राहुल के पिता तुर्कसुलिया में शिक्षक है। जहां वह अपने पिता के साथ रहता था। मामले मे पुलिस लड़की का 164 का बयान न्यायालय में कराएगी।