तुरकौलिया: बेलवा राय बरवा टोला में जमीन मापी के दौरान हुई मारपीट, 3 लोग हुए घायल
बेलवा राय बरवा टोला में सोमवार को जमीन मापी के दौरान हुई मारपीट में 3 लोग घायल हुए,घायलों का इलाज पीएचसी तुरकौलिया में चल रहा है। जानकारी देते हुए करीमन मियां ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए मापी हो रही थी। तभी अशरफ मियां,दुखी मियां,रेहाना खातुन,जान मोहम्मद मियां व सदरू नेशा हथियार के साथ आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर 3 लोगों को घायल किया।