तुरकौलिया: कवलपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत दूसरा गम्भीर रूप से जख्मी:थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी नन्दलाल भगत के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई। दूसरा उसी गांव का चंदन कुमार है। दोनों गांव से बैरिया बाजार बारात आया था,लौटते समय घटना हुई।