बक्सर: जिले में डीएम और एसपी ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया, 106 वाहनों से 5.60 लाख रुपये की राशि वसूली
Buxar, Buxar | Jan 24, 2025 जिले विभिन्न मुख्य सड़कों पर डीएम एसपी ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में 106 वाहनों के विरुद्ध 5.60 लाख रूपये की राशि की वसूली की गई। शुक्रवार को इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने दोपहर 2 बजे दी। बक्सर जिले में अवैद्य बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।