*24 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*
आज दिनांक 23 जून, 2026 को केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार द्वारा *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026"* के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु , आदर्श मध्य विद्यालय उटां जहानाबाद, गौतम बुद्ध इण्टर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद तथा राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद का बने परीक्षा केन्द्रों का परीक्षा के पूर्व आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही अन्य परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा भी निरीक्षण किया गया।
उक्त निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर आयोग द्वारा संस्थापित सीसीटीवी कैमरा का जाँच किया गया। साथ ही परीक्षा मे शामिल अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, रौशनी की व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#education
Information & Public Relations Department, Government of Bihar