पंच दिवसीय राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का शिविर समापन कार्यक्रम।
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ शाहपुरा के तत्वाधान में द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान, राज्यपाल पुरस्कार का पूर्व प्रशिक्षण शिविर 13 से 17 सितंबर तक पांच दिवसीय लगाया गया। स्थानीय संघ के सचिव उर्मिला पारासर ने बताया की कुल 105 स्काउट गाइड व रोवर रेंजर ने प्रशिक्षण में भाग लिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भंवर लाल शर्मा ने बताया कि किसी का स्वास्थ्य या धन खो गया तो दुबारा मिल जाएगा। लेकिन चरित्र खो गया तो सब कुछ खो गया, इस बात को अपने जीवन में याद रखें। स्काउट गाइड अजमेर मंडल प्रधान प्रतिनिधि व मुख्य वक्ता रामेश्वर लाल धाकड़ ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण की प्रेरणा लेकर संस्कारित परिवार निर्माण, समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के प्रेरक बनना ही सच्चा स्काउट गाइड है। सचिव उर्मिला पाराशर ने बताया कि स्काउट गाइड समाज सेवा में अग्रिम पंक्ति में रहकर राष्ट्र के नाम को गोरान्वित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संध्या पंचोली ने की देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी तथा प्रत्येक दिन रात्रि काल में लोकगीत, लोक नृत्य मनमोहन प्रस्तुतियां दी गई इस प्रकार कार्यक्रम में अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा,अजमेर मंडल प्रधान प्रतिनिधि व मुख्य वक्ता रामेश्वर लाल धाकड़, सचिव उर्मिला पाराशर, संयुक्त सचिव श्याम बिहारी शर्मा, शिविर संचालक सुलेमान खान, प्रशिक्षक चंद्रशेखर जोशी, दुर्गा लाल नायक एवं विद्यालय टीम प्रभारी प्रशांत चौधरी, ओम प्रकाश दर्जी, श्रीमती शकुंतला छिपा, आनंद पारीक, महावीर प्रसाद जांगिड़, रशीदा बानू, सत्यनारायण वैष्णव आदि उपस्थित रहे।