श्री देव सेवा समिति पंडेर के तत्वावधान में श्री गणेश जी महाराज के दरबार गणेश चौक में चल रहा भव्य गरबा महोत्सव
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-श्री देव सेवा समिति पंडेर के तत्वाधान में श्री गणेश जी महाराज के दरबार गणेश चौक में चल रहे गरबा महोत्सव के भव्य आयोजन के तीसरे दिन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी जनसेवक भगवान श्री देवनारायण जी के परम भक्त सरपंच ज्ञानचंद्र कंजर व कृषि मंडी के थोक विक्रेता भुवान भाट के प्रतिनिधि महावीर भाट और साथ में पधारे ऋषिकुमार बोहरा सभी पधारे हुए अतिथियों का श्री देव सेवा समिति द्वारा फूलों की बरसात व फूल-मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात श्री गणेश वंदना करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानचंद्र कंजर के द्वारा श्री देव सेवा समिति के सभी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और सभी सदस्यों द्वारा किए जा रहे धर्म कार्य गरबा महोत्सव के कार्यों की प्रशंसा की गई। जिसके लिए श्री देव सेवा समिति व समस्त ग्रामवासी पंडेर की ओर से आप सभी अतिथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार भगवान श्री गणेश जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।