कटंगी: अफसरों-नेताओं की दिवाली चमकदार, कटंगी-वारासिवनी के 150 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की दीपावली फीकी
दीपावली का त्योहार यानी खुशियों, उमंग, उत्साह और रोशनी का पर्व। इस दिन हर परिवार की कोशिश होती है कि घर में खुशियां आएं, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान हो, बुजुर्गों के लिए नए कपड़े हों और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांटी जा सकें। लेकिन बालाघाट जिले के कटंगी और वारासिवनी के करीब 150 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए इस बार दीपावली खुशियों का नहीं