मधेपुरा: बेलहा घाट वार्ड नंबर एक में बंद घर में चोरों का धावा, लाखों के गहने, सिलेंडर और एलसीडी ले गए
बेलहा घाट के वार्ड नंबर एक में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने समेत घरेलू सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। चोर घर में रखे गहने, एलसीडी टीवी, गैस सिलेंडर और सीसीटीवी कैमरे तक उखाड़कर अपने साथ ले गए।