जगदलपुर: आड़ावाल के विद्यालय में निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर समाज सेवा संस्था निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन ने शासकिय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आड़ावाल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में चित्र प्रतियोगिता ,नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता , सुर संध्या आदि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।